{"_id":"6a4fe43c9c2fe3e4180c4b9e","slug":"under-the-campaign-starting-on-the-12th-5315700-saplings-will-be-planted-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-160187-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अभियान 12 से, रोपे जाएंगे 53,15,700 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अभियान 12 से, रोपे जाएंगे 53,15,700 पौधे
Thu, 09 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में 12 जुलाई से शुरू हो रहे पौधरोपण अभियान में इस बार 53,15,700 पौधों के रोपण का लक्ष्य मिला है। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम इंद्रजीत सिंह ने पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई, विभिन्न वन क्षेत्र के लिए स्थल चिह्नांकन की विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने आवंटित नर्सरी से शुक्रवार तक पौधों की उठान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम ने जनप्रतिनिधियों के हाथों रोपे जाने वाले पौधों के स्थल को चिह्नित करने की जानकारी ली। बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत समृद्धि वन, कपिवन, ऊर्जा वन, समरस वन, ग्राम वन, नंदन वन, आयुष वन, नक्षत्र वन, पंचवटी, शक्ति वन, हरिशंकरी आदि के स्थलों के बारे में पूछा।
प्रभागीय निदेशक वन ने डीएम को पौधा उठान के लिए विभागवार आवंटित नर्सरी की जानकारी दी। बताया कि 12 जुलाई को सुबह 07:00 से शाम 06:00 बजे तक पौधरोपण किया जाएगा। शासन ने 53,15,700 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत अधिकारियों को दी। पौधरोपण में जनसहभागिता लेेने का सुझाव दिया। इसमें मियावाकी पद्धति को प्राथमिकता देते हुए सघन वन विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पांच जून को रोपे गए पौधों की जीओ टैगिंग पूरा करने के निर्देश दिए।