{"_id":"6a4fe945b4d1da4bcc04a75e","slug":"young-woman-held-captive-gang-raped-and-thrown-into-a-well-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160170-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कुएं में फेंका
Fri, 10 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया (सुल्तानपुर)। शिवगढ़ के एक गांव में बुधवार रात घर से निकली युवती (22) से गांव के ही एक किशोर ने अपने दो साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंक दिया। रोने व मदद मांगने की आवाज सुनकर बृहस्पतिवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को कुएं से बाहर निकाला। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी किशोर (17) को अभिरक्षा में लिया है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक, बुधवार देर रात उनकी पुत्री घर से खेत के लिए निकली थी। आरोप है कि तभी घात लगाए बैठे पड़ोस के किशोर व उसके साथ मौजूद दो अज्ञात लोगों ने उसका मुंह दबा दिया। आरोपी उसे जंगल की ओर ले गए और तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो आरोपियों ने अपने चेहरे काले कपड़े से ढंके थे। इस वजह से पीड़िता पहचान नहीं सकी।
वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और गांव के पास स्थित एक कुएं में फेंक दिया। कुएं में पानी कम होने के कारण युवती की जान बच गई, लेकिन वह बेहोश हो गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी एक व्यक्ति जंगल की ओर गए थे। वहां उन्हें कुएं से युवती के रोने और मदद की आवाज सुनाई दी। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी
सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के घर अगल-बगल है। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ आरोप बढ़ा-चढ़ाकर लगाए गए हैं। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाएगी।