{"_id":"6a4fe68f80f7c7fc2705ab62","slug":"road-built-at-a-cost-of-four-crore-rupees-washed-away-in-the-very-first-rain-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-160138-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पहली बारिश में ही उखड़ी चार करोड़ से बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पहली बारिश में ही उखड़ी चार करोड़ से बनी सड़क
Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
धम्मौर में शारदा सहायक खंड-49 नहर सड़क किनारे हुआ गड्ढा। स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धम्मौर। शारदा सहायक खंड 49 जौनपुर शाखा नहर के किलोमीटर 77 से 109 तक चार करोड़ रुपये से बनी डामर सड़क पहली ही बारिश में टूट गई। सड़क खलेसरापुर, पिकौरा और ऊंचगांव सहित कई स्थानों पर उखड़ गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। किनारे की मिट्टी कटने से सड़क की मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बने अभी एक माह भी नहीं हुआ है, लेकिन उसकी हालत खराब हो गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव, राम प्रकाश वर्मा, दयाराम चौरसिया, राम शंकर आदि ग्रामीणों ने इस पर चिंता जताई है। क्षतिग्रस्त सड़क से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
मरम्मत के निर्देश
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शिवम त्रिपाठी ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। कार्यदायी संस्था को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।