सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Relief from the sun during the day, melting prevailed as the evening approached.

Sultanpur News: दिन में धूप से राहत, शाम होते ही हावी हुई गलन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Relief from the sun during the day, melting prevailed as the evening approached.
सीताकुंड धाम ​स्थित गोमती नदी के तट पर नाव में सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : सीताकुंड धाम ​स्थित गोमती नदी के तट पर नाव में सेल्फी लेतीं युवतियां।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में निकल रही धूप ठंड से राहत दे रही है। इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। मौसम में हुए बदलाव से व्यापार में भी तेजी आई है। वहीं, सुबह-शाम हो रही गलन से लोगों की परेशानी बढ़ी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Trending Videos

सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन निकलने के साथ धूप भी तेज होती गई। दोपहर तक गलन भरी ठंड पूरी तरह से गायब हो चुकी थी और लोग घरों के बाहर बैठे धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। दोपहर से शाम चार बजे तक शहर के चौक, सब्जी मंडी, शाहगंज चौराहा, दरियापुर, कुड़वार नाका, करौंदिया, बस स्टेशन आदि जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। शहर के सीताकुंड धाम पर भी लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया। शाम होते ही फिर से गलन भरी ठंड बढ़ने से सड़कों पर आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है, उससे अभी तक किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं है। यह मौसम दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ ही आलू, गेहूं के लिए भी फायदेमंद है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 2.8 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में हल्का कोहरा छाए रहने, औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed