{"_id":"697116d1a95d722997096f47","slug":"relieved-by-incense-impact-of-rain-on-january-24-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-148591-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धूप से राहत, 24 जनवरी को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धूप से राहत, 24 जनवरी को बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
शहर से सटे कुड़वार क्षेत्र में खेतों में खड़ी सरसों की फसल। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। पार्कों और खुले स्थानों पर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए। धूप निकलने से जनजीवन सामान्य होता दिखा और बाजारों में रौनक लौट आई। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।
कई दिनों से मौसम में आए बदलाव से आमजन ने राहत की सांस ली है। मौसम में सुधार का असर खेती पर भी देखने को मिल रहा है। धूप निकलने के बाद सरसों की फसल में भी सुधार दिखा है। मुरझाए हुए फूल फिर से खिल उठे हैं। इस बार उत्पादन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सब्जी उत्पादकों के लिए भी मौजूदा मौसम अनुकूल साबित हो रहा है। बीते दिनों ठंड से शिमला मिर्च, हरी मिर्च, फूलगोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों की पैदावार प्रभावित हो रही थी, जोकि अब फिर रफ्तार पकड़ रही है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 1.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दक्षिणी-पश्चिमी हवा की गति 0.8 किमी/घंटा रही। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने, 24 व 25 जनवरी को हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
Trending Videos