सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Route divergence of heavy vehicles bound for Prayagraj

Sultanpur News: प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Route divergence of heavy vehicles bound for Prayagraj
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में माघ मेला की भीड़ को देखते हुए मंगलवार रात से शहर के पयागीपुर चौराहा व लंभुआ के चौकिया मोड़ से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया। रात करीब आठ बजे शहर के पयागीपुर चौराहे से प्रयागराज जाने वाले भारी वाहनों को रोका गया। वहां से भारी वाहनों को लंभुआ की ओर से रवाना किया गया।
Trending Videos

लंभुआ के चौकिया मोड़ के पास से भारी वाहनों को ढकवा के रास्ते जौनपुर की तरफ से भेजने की व्यवस्था की गई। पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था नियंत्रित रखने के लिए 15 जनवरी को मकर संक्रांति व 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व को देखते हुए 19 जनवरी रात आठ बजे तक रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर 21 जनवरी की रात आठ बजे से 24 जनवरी तक सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रयागराज के लिए प्रतिबंधित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक फरवरी को माघ पूर्णिमा पर 29 जनवरी की रात से दो फरवरी सुबह आठ बजे तक व 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 13 फरवरी की रात आठ बजे से 16 फरवरी को सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed