सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Scheduled Caste eligible people will get 33 more houses

Sultanpur News: अनुसूचित जाति के पात्रों को और मिलेंगे 33 घर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste eligible people will get 33 more houses
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जरूरत को देखते हुए शासन ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लक्ष्य और बढ़ा दिया है। हाल में बढ़ाए गए लक्ष्य से अनुसूचित जाति के 33 और पात्रों को आवास की सुविधा मिल सकेगी। लक्ष्य के बढ़ने पर विभाग ने पात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू करा दी है। चयन होते ही आवास निर्माण की किस्त भेजी जाएगी।
Trending Videos


चालू वित्तीय वर्ष में आवास विहीन विभिन्न श्रेणी के लोगों के लिए शासन ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1057 का लक्ष्य दिया था। चयन व सत्यापन के बाद ग्राम्य विकास अभिकरण ने सभी पात्रों को पहली किस्त में 40 हजार रुपये आवास के लिए आवंटित कर दिया है। पहली किस्त में मिली धनराशि का काम पूरा करने पर 459 लोगों को दूसरी किस्त में 70 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। दूसरी किस्त का उपयोग करते हुए चार ने मुख्यमंत्री आवास का निर्माण पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के बारे में जानकारी देते हुए परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी किस्त से काम पूरा होने पर तीसरी व अंतिम किस्त में 10 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। पहली किस्त जारी करने के बाद पात्रों को 28 दिन की मनरेगा मजदूरी व दूसरी किस्त में 57 दिन की मनरेगा मजदूरी दी गई है। तीसरी किस्त में 10 दिन की मनरेगा मजदूरी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed