सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shivangi is breaking new ground in weightlifting

Sultanpur News: भारोत्तोलन में नए आयाम गढ़ रहीं शिवांगी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shivangi is breaking new ground in weightlifting
शिवांगी सिंह। - फोटो : शिवांगी सिंह।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले की शिवांगी ने भारोत्तोलन में कई आयाम गढ़े हैं। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल कर अब वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। गांव से निकलकर देश में नाम कमाने वाली शिवांगी बालिकाओं के लिए मिसाल बनी हैं।
Trending Videos

मोतिगरपुर के धरसौली गांव निवासी महेंद्र सिंह की बेटी शिवांगी बचपन से ही खेलकूद में शौक रखती थीं। गांव के मैदान में उन्होंने 15 वर्ष की उम्र से जूडो व गोला फेंक में हाथ आजमाना शुरू किया। शिवांगी ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें काफी संघर्षों से जूझना पड़ा। सामाजिक तौर पर उन्हें लोगों के तानों का सामना करना पड़ा। हालांकि परिवार के लोगों ने पूरा सहयोग किया और उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका परिणाम रहा कि पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने विद्यालयी स्तर पर कई पदक अपने नाम किए। जनवरी 2019 में उन्होंने छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पुणे महाराष्ट्र में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में 87 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग, 68 किलोग्राम स्नैच व 87 किलोग्राम क्लीन व जर्क समेत कुल 154 किग्रा का भार उठाया।
ये हैं उपलब्धियां
-2025 में जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक।
-2023 में चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड।
-2022 में आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड।
-2021 में चंदौली जिले में हुई राज्य स्तरीय ओपेन वेटलिफ्टिंग में गोल्ड।
-2019 में इंडिया यूथ गेम्स में रजत पदक।
-2018 में जूनियर एवं यूथ फ्री स्टाइल नेशनल चैंपियन शिप में रजत पदक।
-2018 में स्टेट लेवल चैंपियन शिप के जूनियर वर्ग में पहला व सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान।
-2017 में ऑल इंडिया सांई इंटर रीजनल प्रतियोगिता में 90 किलो भार वर्ग में रजत पदक।
- 2016 में राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता के 75 किलो ग्राम भार वर्ग में पहला स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed