{"_id":"695c12dbf2dcf5da5a0451cc","slug":"sir-a-conspiracy-is-being-hatched-to-remove-us-from-the-sonbarsa-booth-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-147583-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सर, हमें सोनबरसा बूथ से हटाने का रचा जा रहा षड़यंत्र...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सर, हमें सोनबरसा बूथ से हटाने का रचा जा रहा षड़यंत्र...
विज्ञापन
बल्दीराय तहसील समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : बल्दीराय तहसील समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सर, पंचायत चुनाव में धनपतगंज विकास खंड के सोनबरसा के बूथ 209 पर वर्षों से हमलोग मतदान करते हैं, लेकिन इस बार राजनीतिक षड़यंत्र के तहत वहां से हटाया जा रहा है...। बल्दीराय तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को सोनबरसा के कुलदीप सिंह के साथ पहुंचे 28 ग्रामीणों ने सीडीओ विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में यह शिकायत उठाई। सीडीओ ने इसके निस्तारण के निर्देश एसडीएम प्रवीण कुमार को निर्देश। समाधान दिवस में डीएम-एसपी को भी आना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। समाधान दिवस में आईं 127 शिकायतें आईं, जिसमें जिसमें राजस्व विभाग 82, विद्युत 11, पूर्ति 15, पंचायत 02, पुलिस 11, विकास 04, स्टाम्प आईजी 01, मंडी समिति 01 शिकायत शामिल थे,इनमें से महज पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। लंभुआ, कादीपुर, सदर,जयसिंहपुर और लंभुआ में भी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनी गई।
मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन नहीं कराया जॉइन
बल्दीराय के तिवारीपुर निवासी निशा तिवारी ने बताया कि वह जरई कला में शिक्षामित्र हैं। बीमारी के चलते बिना मानदेय के वर्ष 2015 में एक साल का मेडिकल लिया था। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद जब विद्यालय गईं, तो उन्हें आज तक जॉइन नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री से लेकर एसडीएम व जिले के सभी अधिकारियों को बराबर प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मुझे दिलाया जाय न्याय
तहसील के पूरे भोला पांडे मजरे सोरांव निवासी संगीता तहसील दिवस में अपने दो बच्चों के साथ पहुंचीं। सीडीओ को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पति कर्मराज पासी अयोध्या जिले की एक लड़की के साथ घर से कहीं चले गए हैं, अब कोई सहारा नहीं कर रह गया है। मुझे न्याय दिलाया जाय। पुलिस क्षेत्राधिकारी को इसके निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विपक्षियों ने कंटीला तार उखाड़ कर फेंका
डोभियारा निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उनकी जमीन पर बने पिलर व कंटीले तार को विपक्षियों की ओर से बार-बार उखाड़कर फेंक दिया जा रहा है। जमीन के मेरे अभिलेख सही हैं और कब्जा भी है। प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री से लेकर जिले तक छह माह से दौड़ लगा रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
Trending Videos