{"_id":"69f24c7c3f6aebd24203d746","slug":"skin-ailments-rise-amidst-heat-and-humidity-opds-swamped-with-crowds-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-155210-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गर्मी और उमस से बढ़े चर्म रोगी, ओपीडी में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गर्मी और उमस से बढ़े चर्म रोगी, ओपीडी में उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी और उमस के चलते जिले में चर्म रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज एग्जिमा, फंगल इंफेक्शन, खुजली और त्वचा छिलने जैसी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप राव ने बताया कि पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेट होने पर त्वचा रोगों का खतरा बढ़ जाता है। पसीने और नमी के कारण गीले कपड़े देर तक पहने रहना फंगल इंफेक्शन का मुख्य कारण है। उन्होंने बचाव के लिए प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पीने, शरीर की स्वच्छता बनाए रखने और गीले कपड़े तुरंत बदलने की सलाह दी है।
मरीज अंकुर, रामराज, जगदीश, पंकज, रामकली, मतीन, महेश, अफरोज और मुस्तकीम ने बताया कि शाम के समय शरीर में तेज खुजली के साथ लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। डॉक्टर के अनुसार, तेज धूप और पसीने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ता है, जिससे बचाव के लिए सावधानी और चिकित्सकीय परामर्श अनिवार्य है।
धूप से बचाव ही सही इलाज
तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
पसीने को त्वचा पर जमा न होने दें।
सुबह और शाम दोनों समय स्नान करें।
धूप में निकलने पर आंख को बचाने के लिए चश्मा लगाएं।
पूरे शरीर को ढंक कर ही धूप में निकलें।
अधिक मात्रा में पानी पीएं।
बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी क्रीम का इस्तेमाल न करें।
Trending Videos