सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Family members created ruckus after the death of an innocent child in a private children's hospital

Sultanpur: निजी बाल चिकित्सालय में मासूम की मौत से भड़के परिजनों ने किया हंगामा, भागा संचालक

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jan 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाए गए मासूम की अस्पताल में मौत हो गई जिस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। तनावपूर्ण स्थिति के बाद चिकित्सालय संचालक भाग निकला।

Sultanpur: Family members created ruckus after the death of an innocent child in a private children's hospital
मासूम की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सुल्तानपुर जिले के सराय कल्याण निवासी संदीप उमर वैश्य के पुत्र (19 दिन) की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे मंगलवार सुबह स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


मासूम की मौत से भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति के बाद चिकित्सालय संचालक भाग निकला। परिजनों ने चांदा थाने व पीपी कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तहरीर देकर आरोपी चिकित्सालय संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपी कमैचा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरसी यादव ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed