सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: High-speed car hits tree, front portion shattered, two youths killed; condition of others critical

Sultanpur: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, आगे के हिस्से का उड़ा परखच्चा, दो युवकों की मौत; अन्य की हालत नाजुक

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 04 Mar 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर के गोसाईगंज क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार गेट और पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार युवक घायल हुए। सनी सिंह और शिवम यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Sultanpur: High-speed car hits tree, front portion shattered, two youths killed; condition of others critical
कार पेड़ से टकराई गई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुर में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग के बगल इटकौली में दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गेट और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत गांव निवासी पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह के पुत्र सनी सिंह (35) बुधवार दोपहर अपने साथियों के साथ कार से गोसाईगंज बाजार से जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। लगभग 12:30 बजे इटकौली गांव के पास हाईवे किनारे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले सड़क किनारे बने गेट से टकराई, इसके बाद पेड़ से जा भिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन




टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। 

घायलों में अभिमन्यु उर्फ  सनी सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष  शिवम यादव  उम्र करीब 20 वर्ष  अमन सिंह  (26 वर्ष) तथा राजकुमार सिंह (28 वर्ष) शामिल थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान अभिमन्यु उर्फ  सनी सिंह और शिवम यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमन  सिंह और राजकुमार सिंह का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

थाना प्रभारी रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed