सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sunshine during the day, cold in the evening, carelessness is taking a heavy toll

Sultanpur News: दिन में धूप, शाम को ठंड, लापरवाही पड़ रही भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, cold in the evening, carelessness is taking a heavy toll
 मेडिकल काॅलेज में पंजीयन काउंटर कक्ष में लगी मरीजों व तीमारदारों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में तेज धूप और शाम होते ही ठंड बढ़ने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस संबंधी परेशानियां तेजी से बढ़ी हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल की ओपीडी में 1440 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के साथ सावधानी बरतने की बात कही।
Trending Videos

फिजिशियन डॉ. आरपी द्विवेदी के अनुसार बदलते मौसम से सर्दी-जुकाम, सूखी खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दमा और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों को सांस फूलने, घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों में सांस की दिक्कत के साथ घुटनों और जोड़ों के दर्द की शिकायत भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फिजिशियन डॉ. पवन सिंह ने बताया कि ठंड और शुष्क हवा से त्वचा में खुजली, रूखापन और एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर अधिक देखा जा रहा है। उन्होंने लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह देते हुए बताया कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढंककर रखें और ठंड से बचाव करें, जिससे बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed