{"_id":"6967e0c491ab79f8220bf3dd","slug":"surya-pratap-awwal-pallavi-gets-second-place-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148140-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सूर्य प्रताप अव्वल, पल्लवी को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सूर्य प्रताप अव्वल, पल्लवी को मिला दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अपनी कला का प्रदर्शन करती कलाकार। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संस्कृति उत्सव के तहत बुधवार को पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में सूर्य प्रताप को लोकनृत्य में पहला, पल्लवी गुप्ता को एकल शास्त्रीय गायन में दूसरा और एकल शास्त्रीय गायन में कशिश मौर्या को तीसरा स्थान मिला। तीनों को अंग वस्त्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिले की पांच तहसीलों में पिछले दिनों आयोजित संस्कृति उत्सव प्रतियोगिता में कादीपुर में अभिमन्यु मौर्या प्रथम, नीरज शर्मा द्वितीय व तृतीय अंजू यादव रहीं। बल्दीराय तहसील के सूर्य प्रताप (लोकनृत्य) प्रथम, श्यामलाल यादव द्वितीय व सुनील कुमार तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। लंभुआ के कार्यक्रम में उमेश यादव प्रथम, धीरज कुमार सिंह द्वितीय व तृतीय स्थान पर धनन्जय रहे। सदर तहसील के विजेता प्रतिभागियों में पहले स्थान पर पल्लवी गुप्ता, द्वितीय स्थान पर कशिश मौर्या और तृतीय स्थान पर पल्लवी रहीं। संगीत अध्यापिका रोली श्रीवास्तव व संस्कार भारती संगीत विधा के जिला संयोजक राम प्रकाश शर्मा ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कलाकारों का चयन किया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कलाकारों के प्रदर्शन को सराहा। मकर संक्रांति के मौके पर हुए कार्यक्रम का अधिकारियों, छात्र-छात्राओं व अन्य ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर डीडीओ गजेंद्र कुमार त्रिपाठी, पीडी अशोक कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। जिला सूचना अधिकारी डॉ. धीरेंद्र ने बताया कि चयनित कलाकार मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Trending Videos