{"_id":"69614f3ec3df2ff871037a2a","slug":"teachers-join-voice-for-restoration-of-old-pension-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-147834-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए मिलकर आवाज उठाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए मिलकर आवाज उठाएंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन में मंचस्थ विशिष्टजन। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के क्षत्रिय भवन में शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक बेसिक कौस्तुभ सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू व श्री विश्वनाथ शिक्षण समूह के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश सिंह मौजूद रहे। शिक्षकों ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाने की रणनीति बनाई।
अध्यक्षता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रधान संरक्षक अमरनाथ सिंह ने किया। संयोजक व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाठक ने तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन की बहाली जैसे मुद्दों को उठाया। जिला मंत्री पंकज सिंह ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ में विश्वास रखते हुए समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करें। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र पटेल ने शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने के लिए संघर्ष का वादा किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. केडी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अजय कुमार ओझा, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. गुलाब सिंह, महेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक संघ जिलाध्यक्ष राज नारायण उपाध्याय, मनोज कुमार मिश्रा, विजय कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य संघ अध्यक्ष राधा कृष्ण मिश्र, कृपाशंकर दुबे आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर राधारमण मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, हरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, शीश कमल चौधरी, विवेक वर्मा, हीरालाल चौहान, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos