फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager dies from electric shock from farm fence; protest held

Sultanpur News: खेत में लगे तार के करंट से किशोर की मौत, किया प्रदर्शन

Mon, 17 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 17 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies from electric shock from farm fence; protest held
 गोसाईगंज के कनौली गांव में परिजनों को समझाती एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया। स्रोत-ग्रामीण
गोसाईगंज। कनौली गांव में शनिवार सुबह नलकूप पर नहाने गए स्थानीयनिवासी शिव बालक (17) की खेत में लगे तार के करंट से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


घरवाले शव को रविवार को घर पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजन खेत मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने व मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के समझाने के बाद रविवार दोपहर बाद परिजनों ने शव का गांव के बाग में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कनौली निवासी शिव बालक गांव में एक पोल्ट्री फॉर्म पर मजदूरी करता था। उनके पिता जियालाल की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे शिव बालक अपने दो दोस्तों के साथ सराय गोकुल निवासी भोला सिंह के नलकूप पर नहाने गया था। नहाने के बाद उनके खेत में लगे कटीले तार पर रखे कपड़े उतारते समय वह तार में प्रभावित करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोसाईगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। रविवार सुबह तनाव की स्थिति बन गई। परिजन शव को घर पर ही रखकर खेत मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उप जिलाधिकारी सदर गरिमा सोनकिया, तहसीलदार दुर्गेश यादव व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील सिंह मृतक के घर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव की बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के साथ खेतों के आसपास लगाए गए कटीले तार हटवाने की मांग की।


उप जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल संदीप सिंह को खेतों के आसपास लगे कटीले तारों को नियमानुसार हटवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परिजनों को नियमानुसार कार्रवाई व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद घरवाले अंतिम संस्कार को राजी हुए। रविवार दोपहर बाद शिव बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed