{"_id":"697269088b6b231d72028025","slug":"the-foundation-day-of-the-tridev-temple-will-be-celebrated-with-great-pomp-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-148656-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धूमधाम से मनेगा त्रिदेव मंदिर का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धूमधाम से मनेगा त्रिदेव मंदिर का स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड घाट पर बने त्रिदेव मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कोलकाता के प्रसिद्ध मंगलपाठ वाचक सौरभ मधुकर पाठ करेंगे। दिनेश क्षत्रिय व पंकज खत्री की जोड़ी श्रद्धालुओं को भजन सुनाएगी।
सीताकुंड घाट पर बने त्रिदेव मंदिर में राणी सती दादी, सालासर बालाजी व श्री खाटू श्याम की प्रतिमा स्थापित है। यहां पर वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। हनुमान जयंती व बुढ़वा मंगल, एकादशी कीर्तन, बाबा श्याम का फागुन महोत्सव, भादो मावस मेला, मंगसिर नवमी मेला, देवुत्थान जन्मोत्सव प्रमुख कार्यक्रम हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 26 जनवरी को स्थापना दिवस है, इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इस बार स्थापना दिवस पर मंदिर में भव्य पुष्प शृंगार, चुनरी उत्सव, छप्पन भोग, दादी की रसोई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संवाद
Trending Videos