सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The sun returned with relief, the markets were vibrant.

Sultanpur News: राहत लेकर लौटी धूप, बाजारों में दिखी रौनक

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The sun returned with relief, the markets were vibrant.
शहर के पर्यावरण पार्क में खेलते बच्चे। - फोटो : शहर के पर्यावरण पार्क में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को धूप निकलने के बाद कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, सुबह और रात के समय में ठिठुरन लोगों को बेहाल कर रही है। धूप निकलने से बाजारों में रौनक भी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।
Trending Videos




सोमवार को सुबह 10 बजे तक आसमान में सूर्य देवता के दर्शन हो गए। इस पर लोग घरों के बाहर, छतों व सार्वजनिक स्थलों पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। ठंड के प्रभाव से देरी से खुलने वाले बाजार सुबह जल्दी खुल गए। खरीदारों के पहुंचने से बाजार गुलजार नजर आए। हालांकि, सूर्य डूबने के बाद ठंड फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 1.8 किमी/घंटा रही। आगामी 24 घंटे में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने, औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
पशुओं का भी रखें ध्यान
ठंड के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। इसलिए खुद के साथ अपने मवेशियों का ख्याल भी रखें। सीवीओ डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि पशुपालक जिस जगह मवेशी बांधते हैं, वहां नीचे का स्थान सूखा रखें। गीला होने पर पुआल डालकर उसे ढक दें। ठंडी हवा को रोकने के उपाय करें। मवेशियों को ताजा पानी ही पिलाएं। काफी देर तक रखा ठंडा पानी जानवरों की सेहत खराब कर सकता है।
किसानों की सता रही फसलों की चिंता
मोतिगरपुर। क्षेत्र में सोमवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन की समस्या बनी रही। इससे गेंहू, मटर और सरसों जैसी फसलों पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेंहू की सिंचाई कर रहे किसान संजय वर्मा ने बताया कि धूप होने के बावजूद गलन में कमी नहीं हुई। कंद्रवारे निवासी केडी सिंह बताते हैं कि धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन गलन से ठंड का असर कम नहीं रहा। ऐसे में सरसों और मटर जैसी फूल वाली फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने बताया कि किसान जरूरत पड़ने पर उचित दवा व उर्वरक का प्रयोग करें। धूप के समय सिंचाई को संतुलित रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed