सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The workers pledged to work with dedication

Sultanpur News: कार्यकर्ताओं ने निष्ठा से कार्य करने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The workers pledged to work with dedication
कंधईपुर मंडल के प्र​शिक्षण वर्ग में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत-
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भाजपा का भदैंया और कंधईपुर मंडल में चल रहे दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, कार्यपद्धति व विचारधारा को बताया गया। कार्यकर्ताओं ने निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
Trending Videos

हनुमानगंज स्थित एक मैरिज लॉन में भदैंया मंडल के समापन सत्र का शुभारंभ जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने किया। मीडिया प्रमुख ने सोशल मीडिया का महत्व, एआई, नमो व सरल एप विषय पर विस्तार से बताया। जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने अपने विचार रखे। कैभा के एक निजी महाविद्यालय में कंधईपुर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू व पूर्व जिला मंत्री जगदीश चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा व मंडल प्रभारी राम नारायण उपाध्याय की देखरेख में सात सत्रों में पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संदीप सिंह, सुनील वर्मा, मनोज मौर्य ने संगठनात्मक कौशल, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा बूथ व चुनावी प्रबंधन की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. राममूर्ति वर्मा व अनिल तिवारी, सुभाष सिंह, सुमन वर्मा, शिवशंकर सरोज,अंबुज श्रीवास्तव, गया प्रसाद वर्मा, सुनील वर्मा, विनोद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed