सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ...we just remember the stories of patriots

Sultanpur News: ...हमें बस राष्ट्र भक्तों की कहानी याद आती है

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
...we just remember the stories of patriots
विज्ञापन
कादीपुर। प्रबुद्ध मंच एवं भाईचारा समिति की ओर से गत शनिवार की रात तहसील परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नंदिनी आजमी की वाणी वंदना से हुआ। विकास बंजारा की प्रस्तुति यूं न खामोश रहकर सजा दीजिए... से दर्शकों की तालियां बटोरीं।
Trending Videos

डॉ. रणजीत सिंह ने न राजा याद आते हैं न रानी याद आती है, हमें बस राष्ट्र भक्तों की कहानी याद आती है, सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। नासिर जौनपुरी ने अपनी रचना तेरी याद दिल से भुलाने से पहले, मैं रोया बहुत खत जलाने से पहले प्रस्तुत कर समा बांधा। प्रतापगढ़ की कवयित्री जया मिश्रा ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य कवि शमशाद अलबेला, कवि ब्रजेश कुमार पांडेय इंदु और साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु की पंक्तियों ने लोगों को मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. श्रवण कुमार मिश्र और प्रभाकर शुक्ल ने की। अध्यक्षता साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु और संचालन कवि बिहारी लाल अंबर ने किया। इस दौरान संयोजक दयाराम पांडेय, रमेश कुमार तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व प्राचार्य डॉ. इंदुशेखर उपाध्याय, डॉ. मंगला प्रसाद श्रीवास्तव और डॉ. संजीव पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed