सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three accused from Jaunpur district arrested, sent to jail

Sultanpur News: जौनपुर जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three accused from Jaunpur district arrested, sent to jail
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के कल्यानपुर में रविवार को हुए भूमि विवाद में जानलेवा हमले व अन्य आरोप से जुड़े मामले में मंगलवार को जौनपुर जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। आरोपियों की रिमांड पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए रिमांड पर आपत्ति जताई, फिलहाल अदालत ने बचाव पक्ष की आपत्ति खारिज करते हुए आरोपियो की रिमांड 23 मार्च तक मंजूर कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
Trending Videos

अखंडनगर थाने के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने 15 मार्च की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत प्रताप सिंह, भाई अजय प्रताप सिंह सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसी मामले में मंगलवार को जौनपुर जिले के भगाला-मुस्तफाबाद निवासी आरोपी हेमचंद्र गौतम, अमावां कला-सरपतहा निवासी दुर्गेश दुबे, सहाबुद्दीन व उसरौली-खुटहन निवासी प्रवेश सिंह को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया है। राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र व भाई के पास से मिले असलहों के संबंध में लगी धारा में रिमांड बनाने के लिए विवेचक की तरफ से कोर्ट में अर्जी दी गई। सीजेएम कोर्ट ने 18 मार्च के लिए आरोपी राणा अजीत सिंह समेत तीनों आरोपियों को जिला कारागार से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये तलब किया है। सीजेएम कोर्ट ने मामले में पूर्व मंत्री सहित आठ आरोपियों की जमानत अर्जी को खारिज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed