{"_id":"697904189acec5c5bd0eee81","slug":"transactions-worth-rs-300-crore-affected-due-to-the-strike-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148921-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हड़ताल से 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हड़ताल से 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
शहर में स्टेट बैंक इंडिया के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल से मंगलवार को बैंकों में लेन-देन ठप रहा। जिले में बैंकों के ताले खुले रहे, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी प्रदर्शन पर रहे। तीन दिन की छुट्टी के बाद चौथे दिन मंगलवार को इस हड़ताल से करीब 300 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित होने का दावा किया जा रहा है।
पांच दिवसीय कार्य दिवस की चली आ रही मांग पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर फोरम के जिलाध्यक्ष कॉमरेड अशोक शुक्ला के नेतृत्व में सभी बैंक कर्मियों व अधिकारियों ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस निजी प्राइवेट बैंकों में भी पहुंचा और उनसे भी हड़ताल में शामिल होने का अनुरोध किया। अनुरोध पर ज्यादातर निजी बैंकों ने भी कार्य बहिष्कार किया।
उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि पांच कार्यदिवस पर द्विपक्षीय वार्ता के दौरान सरकार ने पूर्व में अपनी सहमति दी थी, लेकिन अब अपने वादे से मुकर रही है। सभी बैंकों में लेन-देन ठप रहने से करीब 300 करोड़ रुपये का बैंकिंग व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
स्टेट बैंक के पास प्रदर्शन के दौरान फोरम के जिलाध्यक्ष अशोक शुक्ला ने केंद्र सरकार को आगाह किया कि यदि शीघ्र मांगे नहीं मानी गईं तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर आरसी शुक्ला, डीडी तिवारी, अजय सिंह, अरुण सिंह, रामचंद्र विश्वकर्मा, रवींद्र वर्मा, पीपी खन्ना, सूरज मौर्य, निवेदिता सिंह, शशांक तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
बैंक बंद होने से ग्राहकों ने किया एटीएम का प्रयोग
बैंक संगठनों की हड़ताल को देखते हुए उच्चाधिकारी पहले से ही सतर्क रहे। शहरी क्षेत्र के अधिकांश एटीएम में नकदी का बंदोबस्त पहले से किया गया था। बैंक से निराश लोगों ने एटीएम पर पहुंचकर धनराशि की जमा-निकासी की। पप्पू शुक्ल ने बताया कि वाहन का फिटनेस कराने के लिए एटीएम से पैसा निकालना पड़ा। प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बाजार में खरीदारी करने के लिए एसबीआई बैंक के एटीएम में जाकर धनराशि निकाली।
Trending Videos