{"_id":"694c2d92265cbe0df80e1d3b","slug":"two-bikes-collided-woman-died-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146886-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो बाइक भिड़ीं, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो बाइक भिड़ीं, महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अयोध्या जिले के बीकापुर के चौरेबाजार के पास मंगलवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में कटावां निवासी जीत सिंह की पत्नी आशा सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने बताया कि आशा सिंह की बहन अयोध्या के सोहावल क्षेत्र में रहती थीं। उनके निधन होने पर आशा अपने पति जीत सिंह के साथ बाइक से मंगलवार को सोहावल गई थीं। बहन के शव का अंतिम संस्कार होने के बाद रात में वह अपने पति के साथ लौट रही थीं। बाइक जीत बहादुर चला रहे थे। उन्होंने हेलमेट लगाया था।
तभी हुई दुर्घटना में जीत सिंह बाल-बाल बच गए लेकिन आशा सिंह बाइक से नीचे गिर पड़ीं। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। परिजनों के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : आशा के पति जीत सिंह किसान हैं। उनके दो पुत्र उत्कर्ष सिंह (20) और निर्भय सिंह (19) हैं। आशा की मौत से दो बेटों के सिर से मां का साया उठ गया। इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Trending Videos