{"_id":"695c1657f0230b626c0ae98c","slug":"up-board-shoes-and-socks-will-not-be-removed-during-the-exam-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-147566-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा के समय नहीं उतरवाएंगे जूते-मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा के समय नहीं उतरवाएंगे जूते-मोजे
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। चेकिंग के नाम पर इस बार परीक्षार्थियों को कक्ष के बाहर या अंदर जूते-मोजे नहीं उतारने पड़ेंगे। यूपी बोर्ड ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किया है कि वे परीक्षा कक्ष के बाहर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे न उतरवाएं। इससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी होती है और मानसिक दबाव बढ़ता है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले में 122 केंद्रों पर कुल 76,694 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल में 20360 बालक, 19582 बालिका व प्राइवेट 180 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 17506 बालक, 18137 बालिका व 929 प्राइवेट विद्यार्थियों ने नामांकन किया है। डीआईओएस कार्यालय के प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के जूते-मोजे परीक्षा कक्ष के बाहर ही उतरवा लिए जाते थे।
परीक्षा कक्ष के बाहर जूते मोजे और चप्पल उतार देने के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिले में इस बार भी यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार विभाग ने परीक्षार्थियों को भी बड़ी राहत देते हुए परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर जाने की अनुमति दी है।
सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में होगी एंट्री
परीक्षार्थियों पर मानसिक दबाव न पड़े, इसलिए बोर्ड ने इस बार राहत देते हुए आदेश जारी किया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस एडवाइजरी के बारे में जानकारी दे दी गई है, हालांकि विद्यार्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में घुसने की अनुमति होगी। - सूर्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
Trending Videos