{"_id":"69653687889ceb65710bceb5","slug":"weight-and-length-measuring-machines-are-not-available-at-the-centers-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-148002-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: केंद्रों पर नहीं वजन व लंबाई मापने की मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: केंद्रों पर नहीं वजन व लंबाई मापने की मशीनें
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 1634 आंगनबाड़ी केंद्र बेबी वजन मशीन व 1903 वयस्क वजन मशीन विहीन हो गए हैं। लंबाई मापने के 1695 केंद्रों के स्टेडियो मीटर और इनफैंटों मीटर खराब हो गए हैं। इसकी वजह से केंद्रों पर हर माह बच्चों का पोषण स्तर परखने की समस्या खड़ी हो गई है। बाल विकास विभाग के पत्राचार के बाद भी अभी तक वजन व लंबाई मापने की मशीनें उपलब्ध नहीं हो सकी है।
बच्चों का कुपोषण रोकने व उन्हें बचाने के लिए बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह बच्चों की लंबाई मापते हुए वजन लिया जा रहा है। लंबाई व वजन से बच्चों के पोषण को परखा जा रहा है। लंबाई मापने व वजन करने के लिए कई वर्षों पूर्व 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति की गई 1634 बेबी वजन मशीन और 1903 वयस्क वजन मशीन खराब हो गई है। इसी तरह नहीं खड़े होने वाले बच्चों की लंबाई मापने वाला 1695 स्टेडियो मीटर व दो से छह वर्ष तक के बच्चों की लंबाई मापने वाला इनफैंटो मीटर खराब हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों से रिपोर्ट मिलने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने पूर्व सीडीओ की ओर से स्वास्थ्य व पंचायतीराज विभाग को पत्र भेजते हुए दोनों मशीनें उपलब्ध कराने की मांग की थी। पत्र में बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायतों में शासन से ग्राम पंचायतों के ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के खाते में भेजी गई धनराशि से आपूर्ति करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक मशीन की आपूर्ति नहीं मिल सकी। इसकी वजह से बच्चों का वजन लेने व लंबाई मापने की समस्या बनी है।
आसपास केंद्रों से लेकर चलाया जा रहा काम
जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों विभागों को पूर्व सीडीओ की ओर से पत्र भेजा गया था। मशीनें उपलब्ध नहीं होने से आसपास के आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर प्रत्येक केंद्रों का काम चलाया जा रहा है।
Trending Videos