सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies in a road accident in Raebareli

Sultanpur News: रायबरेली में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in a road accident in Raebareli
विज्ञापन
गोसाईगंज। इटकौली निवासी सतीश कुमार गुप्ता (28) शनिवार रात रायबरेली जिले के बहादुरपुर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर उनकी रविवार सुबह मौत हो गई। वह शहर के बघराजपुर मोहल्ले में रहते थे। परिजनों ने बताया कि सतीश शनिवार रात शाहगंज निवासी रोहित के साथ उनकी बहन को कानपुर छोड़ने कार से गया था। वहां से देर रात लौटते समय रायबरेली के बहादुरपुर ब्लाॅक के पास कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से भिड़कर दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में कार चला रहे सतीश व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार दोपहर बाद जब सतीश का शव बघराजपुर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शहर के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। (संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed