{"_id":"69c81c5dddb86b1989022e85","slug":"youth-rapes-teenage-girl-fir-registered-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-152943-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक गांव के ही दूसरे समुदाय के आरोपी युवक ने उनकी पुत्री (17) से शुक्रवार को दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी पुत्री शुक्रवार दोपहर घर से खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उनकी पुत्री को अकेला पाकर गांव के आरोपी मौली ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों से आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर कोतवाली देहात थाने में पहुंचे। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
Trending Videos