{"_id":"69766e48b4cc6652ca0e2deb","slug":"15-jump-in-prices-of-brass-and-copper-utensils-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144110-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पीतल, तांबे के बर्तनों की कीमतों में 15 फीसदी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पीतल, तांबे के बर्तनों की कीमतों में 15 फीसदी उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12-छोटे चौराहे पर एक बर्तन दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद महिलाएं। संवाद
-सहालग नजदीक आते ही शुरू हुई बर्तनों की खरीदारी
-भाव चढ़े देख लोग कम वजन के बर्तनों से चला रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सहालग का सीजन आते ही मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लोग खरीदारी में जुट गए हैं। इस बार पीतल-तांबे के बर्तनों की कीमतों में 15 फीसदी तक का उछाल आया है। भाव चढ़ा देख लोग कम वजन के बर्तनों से काम चला रहे हैं।
वसंत पंचमी के बाद सहालग का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बर्तन बाजार में लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें पीतल के दामों में आई तेजी के चलते अपना बजट व्यवस्थित करना पड़ रहा है। ऐसे में लोग वजन में कटौती कर खरीद कर रहे हैं। शहर के छोटा चौराहा और बड़ा चौराहा स्थित बर्तनों की दुकानों पर रविवार को लोग खरीदारी करते नजर आए।
बर्तन कारोबारी लवी गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पीतल और तांबे की कीमतों में करीब 15 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसे में शादी विवाह के लिए खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक वजन में कटौती कर काम चला रहे हैं। ट
उन्होंने बताया कि तिलक की रस्म में पीतल की थाल लगती है। तिलक के लिए लोग साढ़े पांच किलो की जगह साढ़े चार किलो वाली थाल खरीदकर काम चला रहे हैं। इसी तरह पैर पूजन की रस्म में लगने वाली छोटी थाल, पचहड़ के स्टील आदि में कम वजन वाले बर्तन तलाश रहे हैं। इसके अलावा लोग तोहफे में देने के लिए डिनर सेट व अन्य बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं।
इंसेट-1
धातुओं के भाव पर एक नजर
धातु - भाव
पीतल- 800 से 1000 रुपये किलो
तांबा-1100 रुपये प्रति किलो
कांसा-800 रुपये प्रति किलो
स्टील-220 रुपये प्रति किलो
Trending Videos