फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   16 Block Pramukhs became administrators.

Unnao News: प्रशासक बन गए 16 ब्लॉक प्रमुख

Mon, 20 Jul 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
16 Block Pramukhs became administrators.
जनपद में 16 विकासखंड व 1283 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत में क्षेत्र पंचायत प्रमुखों (ब्लॉक प्रमुख) का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। इसके साथ ही शासन ने प्रशासक बनाने का आदेश जारी कर दिया। इससे प्रमुखों में मची ऊहापोह की स्थिति समाप्त हो गई है।




जनपद में विकासखंडों की संख्या 16 हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) 1283 हैं। बीडीसी ही क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनते हैं। इन प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई रात 12 बजे समाप्त हो गया। प्रमुखों से पहले पंचायत प्रधान व जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। शासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रधान व अध्यक्षों को ही प्रशासक बना दिया है। ऐसे में सबकी निगाहें ब्लॉक प्रमुखों पर लगी थीं। रविवार दोपहर प्रमुखों को भी प्रशासक बनाए जाने का आदेश जारी हो गया। प्रशासक बनने के बाद अधिकारों को लेकर जल्द ही शासन से दिशा निर्देश जारी होंगे। जिला पंचायतराज अधिकारी श्रीकांत यादव का कहना है कि प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होते ही उनको भी प्रशासक बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed