{"_id":"6976620b96252af9a3012a82","slug":"50-bigha-wheat-crop-submerged-due-to-cutting-of-the-embankment-unnao-news-c-221-1-sknp1055-144121-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खांदी कटने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खांदी कटने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22-शारदा नहर उन्नाव ब्रांच में कटी खांदी को बांधते हुए कर्मी। संवाद
फोटो-23-कमलापति इंटर कॉलेज में भरा पानी। संवाद
फोटो-24-मौके पर मौजूद एसडीएम व नहर विभाग के एक्सईएन। संवाद
शारदा नहर उन्नाव ब्रांच में खांदी कटने से 50 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न
-पानी का बहाव नगर पंचायत की ओर होने से तराई के इलाकों में बने घरों के सामने पानी भरा
-कमलापति इंटर कॉलेज में लगभग दो फुट पानी भरने से परेशानी बढ़ी, अधिकारियों ने कटान स्थल बंद कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। शारदा नहर उन्नाव ब्रांच में 25 मीटर की खांदी कटने से एक तरफ नजदीक के खेतों में बोई गई 50 बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। वहीं दूसरी ओर घरों के सामने व कमलापति इंटर कॉलेज में पानी भर गया। सूचना पर नहर विभाग के अधिकारी पहुंचे और खांदी की मरम्मत कराकर बंद कराया।
शनिवार रात करीब दो बजे शारदा नहर ब्रांच में रुझेई गांव की तरफ खांदी कट गई। इससे बीघापुर के जल निकास के लिए बने नाले से पानी वापस होकर नगर पंचायत बीघापुर के घरों के सामने भरने लगा। वहीं कमलापति इंटर कॉलेज, भड़रा तालाब व गोदावलेश्वर मंदिर प्रांगण में लगभग दो फीट पानी भर गया। इसके अलावा नजदीक के खेतों बोई फसलें पानी में जलमग्न हो गईं। रात में ही पहुंचे थानाध्यक्ष राजपाल ने नहर विभाग तथा तहसील प्रशासन को सूचना दी।
रविवार सुबह चार बजे एसडीएम रणवीर सिंह, सीओ मधुप नाथ मिश्रा व नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव पहुंचे। सुबह आठ बजे नहर विभाग के अधिशाषी अभियंता गगन शुक्ला पहुंचे और ब्रांच की पानी आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद कुलहा के सामने लगे चैनल गेट को बंद कराया। नहर के पानी को पाटन की ओर मोड़कर पानी कम हो जाने पर दोपहर 12 बजे के करीब खांदी को बांधा गया। मौके कर नहर विभाग के एई आयुष कुशवाहा व जेई जय प्रकाश भी मौजूद रहे।
--
अनाधिकृत कुलाबे बढ़ा रहे परेशानी
बीघापुर। सांई ऊदल फौजी अकादमी के प्रबंध निदेशक व प्रधान प्रतिनिधि उदल फौजी ने कहा कि नहर में जगह जगह अनाधिकृत बने कुलाबे किसानों की समस्याओं का कारण बने हुए हैं। जिस स्थल पर खांदी कटी है, वहां पर दो अनाधिकृत कुलाबे हैं। कमजोर जगह होने के चलते तेज रफ्तार में चल रही नहर ने कुलाबे के स्थान को काट दिया। एक्सईएन गगन शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। गलत तरीके से कुलाबे डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-- -
नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराने की मांग
बीघापुर। शारदा नहर पर बनी बीघापुर व रुझेई गांव को जोड़ने वाली पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर एसडीएम व सीओ ने नहर विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रदेशीय महामंत्री भगवती सिंह ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते पुलिया निर्माण नहीं हो रहा है। नहर विभाग हादसे का इंतजार कर रहा है। किसान सुरेंद्र कुमार पटेल, कृष्ण कुमार यादव, समाजसेवी सुभाष बाजपेई ने बताया कि लोगों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर नगर पंचायत आना-जाना पड़ रहा है। एक्सईएन गगन शुक्ला ने 20 फरवरी तक पुलिया निर्माण कराए जाने की बात कही।
Trending Videos