{"_id":"69c03961c3054be7e209e434","slug":"9204-prepaid-customers-have-outstanding-dues-of-rs-408-crore-unnao-news-c-221-1-sknp1054-147286-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 9,204 प्रीपेड उपभोक्ताओं पर 4.08 करोड़ का बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 9,204 प्रीपेड उपभोक्ताओं पर 4.08 करोड़ का बकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहरी क्षेत्र के 9204 उपभोक्ताओं का बिजली बिल का 4.08 करोड़ का बकाया हो गया है। प्रत्येक उपभोक्ता पर एक हजार रुपये से ज्यादा का बकाया है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद होने का खतरा बढ़ गया है। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से एक से दो दिन में बिल जमा करने की अपील की है।
आरडीएसएस (रीवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) से सितंबर 2024 में स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हुई थी। शहरी क्षेत्र में 80 हजार उपभोक्ताओं में 26 हजार के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। 13 मार्च से प्रीपेड व्यवस्था लागू हो चुकी है। इसमें मोबाइल से रिचार्ज की व्यवस्था शुरू हुई है। इसमें निगेटिव बैलेंस यानी माइनस में बिल होते ही लखनऊ में संचालित कंट्रोलरूम से ही स्वत: बिजली बंद हो जा रही है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 9204 ऐसे उपभोक्ता चिह्नित हुए हैं जिन पर करीब 4.08 करोड़ का बकाया है। इन सभी का बैलेंस माइनस में एक हजार से ऊपर हो गया है।
एक्सईएन प्रथम हिमांशु गौतम ने बताया कि माइनस बैलेंस होने पर किसी भी समय कनेक्शन बंद होने का खतरा होता है इसलिए उपभोक्ताओं से अपील है कि वह एक से दो दिन में अपना बिल जमा कर दें। ऐसा न करने पर कनेक्शन बंद हो सकता है।
Trending Videos