{"_id":"69c194584f57de6778045b56","slug":"a-young-woman-who-left-without-informing-anyone-with-jewelry-and-money-was-found-at-her-lovers-house-unnao-news-c-221-1-uno1001-147336-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जेवर और रुपये लेकर बिना बताए गई युवती, प्रेमी के घर में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जेवर और रुपये लेकर बिना बताए गई युवती, प्रेमी के घर में मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती घर में रखे रुपये और जेवर लेकर सोमवार सुबह प्रेमी के घर पहुंच गई। जानकारी होने पर पिता व परिजन युवक के घर गए तो गालीगलौज कर भगा दिया। युवती के पिता की तहरीर पर प्रेमी सहित सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
कस्बा निवासी (22) साल की युवती सोमवार सुबह नौ बजे घर में रखे 20 हजार रुपये और जेवर लेकर कस्बा औरास निवासी अपने प्रेमी आदित्य सिंह पुत्र रघुवीर के घर पहुंच गई। बेटी को घर पर न देख परिजन ने तलाश की लेकिन काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को कस्बा निवासी आदित्य जबरन लेकर चला गया है। जब उसके घर बेटी की जानकारी करने पहुंचे तो आदित्य ने परिवारीजनों के साथ मिलकर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। युवती उसी के घर से मिली है।
Trending Videos