{"_id":"6963f3f2b558ca07400752d4","slug":"an-fir-has-been-lodged-against-six-people-including-a-father-and-son-for-attempt-to-commit-culpable-homicide-unnao-news-c-221-1-uno1001-143331-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पिता-पुत्र सहित छह पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पिता-पुत्र सहित छह पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र सहित छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना 17 अक्तूबर को भीखीखेड़ा गांव में हुई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने घटना के बाद उल्टा उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई कर दी थी।
भीखीखेड़ा गांव की निवासी विमला पत्नी बद्री प्रसाद 17 अक्तूबर की सुबह अपने भतीजे सचिन के साथ घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही अवधेश ने अपनी छत से विमला के ऊपर थूक दिया। जब विमला ने इसका विरोध किया तो अवधेश ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और धारदार बांके से उस पर हमला कर दिया। चाची को पिटता देख भतीजा सचिन बचाने दौड़ा तो अवधेश ने उस पर भी बांके से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विमला सचिन को लेकर थाने पहुंची लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई थी। उल्टे पीड़ित परिवार के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। जिला अस्पताल में सचिन का कई दिनों तक इलाज चला।
जब उसकी हालत में सुधार हुआ तो विमला ने न्यायालय की शरण ली। शनिवार को मुन्नीलाल, उसके भाई अच्छेलाल, अवधेश, नरेंद्र सहित छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos