सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Billaujgarhi beat Hindukheda by five wickets

Unnao News: बिल्लौजगढ़ी ने हिंदूखेड़ा को पांच विकेट से हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Billaujgarhi beat Hindukheda by five wickets
विज्ञापन
असोहा। नवाबगंज ब्लॉक के ढकिया क्रिकेट मैदान में आयोजित मिर्जापुर प्रीमियर लीग में सोमवार को खेले गए मैच में बिल्लौजगढ़ी से हिंदूखेड़ा को पांच विकेट से हरा दिया। बिल्लौजगढ़ी टीम के अखलाक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

टॉस जीतकर हिंदूखेड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 97 रन बनाए। हिंदूखेड़ा की ओर से प्रियम ने 21 और ऋषभ ने 28 रनों की पारी खेली। बिल्लौजगढ़ी की तरफ से अखलाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिल्लौजगढ़ी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 9.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज अंसार ने 24, अखलाक ने 16 और समीर ने 17 रनों का योगदान दिया। हिंदूखेड़ा की तरफ से रितेश ने तीन विकेट लिए। इस दौरान कमेटी सदस्य हरेश्याम कुशवाहा, अशोक यादव, बबलू खान, रूपचंद्र मौर्य, जयकरन, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed