{"_id":"69c19327012bff4bd80e029a","slug":"four-people-from-the-fishermens-community-were-given-box-fitted-mopeds-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147346-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मछुआ समाज के चार लोगों को दी गई बॉक्स युक्त मोपेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मछुआ समाज के चार लोगों को दी गई बॉक्स युक्त मोपेड
विज्ञापन
फोटो-32-निराला प्रेक्षागृह में मछुआ समाज के लोगों को बॉक्स युक्त मोपेड की चाभी देते प्रभारी मंत
विज्ञापन
उन्नाव। प्रदेश सरकार के नौ साल के कार्यकाल को लेकर निराला प्रेक्षागृह में लगी प्रदर्शनी का प्रभारी व पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मछुआ समाज के मनोज कश्यप, कन्हैयालाल, सुधांशु गौड़ व विशाल कुमार कश्यप को मछुआ कल्याण कोष योजना से बॉक्स युक्त मोपेड की चाबी प्रदान की। साथ ही अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण संबंधी प्रतीकात्मक चेक भेंट किए।
प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार करीब चार बजे निराला प्रेक्षागृह पहुंचे। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया। इससे पहले कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व श्याम कुमारी सेठ बालिका निकुंज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। मंत्री ने दावा किया कि 2016 के मुकाबले आज उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। 15 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं इन्वेस्टर समिट के माध्यम से आई हैं। अब यूपी में हजूर का बेटा ही हुजूर नहीं बल्कि मजदूर का बेटा भी हुजूर बनेगा। मंत्री ने स्वयं सहायता समूह को 10 करोड़ से अधिक के प्रतीकात्मक चेक दिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों में विजया त्रिवेदी को बुटीक के लिए दो लाख, गौरव द्विवेदी को फ्लेक्स प्रिंटिंग के लिए चार लाख सत्तर हजार, अभय प्रताप सिंह को कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के लिए पांच लाख, अनुपम कश्यप को बिजली की दुकान खोलने के लिए 382000 और कुलदीप को भी बिजली की दुकान के लिए 485000 के चेक प्रदान किए। आयुष्मान कार्ड व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट दी। तीन महिलाओं को आवास की चाबी प्रदान की।
यहां पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह व सीडीओ कृति राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मथुरा मामले में गो-तस्करों पर जरूरत पड़ी तो लगाएंगे रासुका
प्रभारी मंत्री ने विकासभवन सभागार में पत्रकार वार्ता की। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ विभिन्न मुद्दों पर बात रखी। एक कार्यक्रम में मत्स्य मंत्री संजय निषाद के रोने और कानून व्यवस्था पर चिंता जताने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह उनके मित्र हैं और साथ बैठकर बात करेंगे। यह भी कहा कि ये खुशी के आंसू भी हो सकते हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की चतुरंगिनी सेना को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री ने कहा कि उनके साथ समाजवादी पार्टी के लोग चलते हैं और गो-सेवकों का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। दो दिन पहले मथुरा में हुई घटना पर कहा कि गो-तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो रासुका के तहत जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos