बांगरमऊ। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के शोध अधिकारी रविवार को सीएचसी पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। एंबुलेंस में उपलब्ध दवाओं के इस्तेमाल के बारे में ईएमटी से पूछा तो वह जानकारी नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सीएचसी प्रभारी से व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कहा।
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के शोध अधिकारी हरिओम शुक्ला दोपहर के समय सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहल 108 व 102 के ईएमटी से एंबुलेंस में उपलब्ध दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी ली लेकिन ईएमटी कुछ नहीं बता पाए।
इसके बाद वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचे जहां मरीजों के लिए आरओ व जनरेटर बंद मिला। ऑक्सीजन प्लांट का संचालन न मिलने पर तुरंत संचालन शुरू कराने के लिए कहा।
उन्होंने लैब, एक्सरे कक्ष, जच्चा बच्चा कक्ष, प्रसव कक्ष, महिला भर्ती वार्ड और दवा स्टोर की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश सिंह, सुनील राठौर, नीरज शुक्ला, आफताब, पियूष मिश्रा, अशोक वर्मा, प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे।