सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Even after 12 days, the police are still empty handed in the murder of Shiksha Mitra.

Unnao News: शिक्षामित्र की हत्या में 12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Even after 12 days, the police are still empty handed in the murder of Shiksha Mitra.
विज्ञापन
असोहा। गोकुलपुर गांव में 27 जनवरी की रात शिक्षामित्र श्रीकांती की घर में गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के समय शिक्षामित्र के पति ओमकार व बेटी रिया घर में थे। ओमकार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी और घर में दो लाख रुपये न होने का भी आरोप लगाया था। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
Trending Videos


शुरुआती जांच में पुलिस और एसओजी ने पति ओमकार रावत को थाने बुलाकर कई बार पूछताछ की थी लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। बार-बार पूछताछ से परेशान होकर ओमकार ने पुलिस को आत्महत्या की धमकी भी दी थी जिसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई थी। वहीं श्रीकांती की तेरहवीं संस्कार और उसके भतीजे की सात फरवरी को शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब दोनों कार्यक्रम होने के बाद पुलिस मामले की जांच में दोबारा तेजी लाने की तैयारी कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या में बाहरी लोगों के शामिल होने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में ओमकार, उसके दोस्तों और देशी शराब ठेके के पास अंडे की दुकान चलाने वाली एक महिला से भी पूछताछ की जा चुकी है। जांच में यह भी पता चला है कि गोली लगने के बाद पति ने तत्काल पुलिस को सूचना देने के बजाय दोस्तों को फोन किया था। इसके करीब 50 मिनट बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस हर संभव पहलू पर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई खास सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस पति से ही दोबारा सख्ती से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed