सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman leaves without informing man two months after marriage, FIR lodged

Unnao News: शादी के दो महीने बाद बिना बताए महिला गई, प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman leaves without informing man two months after marriage, FIR lodged
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की तहरीर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos

सफीपुर कोतवाली के सलींद गांव निवासी मो. आरिफ ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 25 नवंबर 2025 को लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के तय्यबा जहां उर्फ खुशबू के साथ हुआ था। शादी के बाद वह पत्नी के साथ गांव में रहने लगा। आरोप है कि पत्नी फोन पर अधिक बात करती थी। बात करने के बाद कॉल डिलीट कर देती थी। इसको लेकर एक-दो बार विवाद भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फरवरी की शाम छह बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसके जाने की फुटेज कैद हुई है। पति ने अज्ञात युवक से बात करने का शक जताया है। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed