सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two parties clash over fishing in a pond, three injured

Unnao News: तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, तीन घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over fishing in a pond, three injured
विज्ञापन
सफीपुर। बीजीमऊ गांव स्थित तालाब में मछली पकड़ने को लेकर शनिवार देर शाम दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें चाचा-भतीजे भी शामिल हैं। पुलिस घायलों को मियागंज सीएचसी लाई जहां से तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

आसीवन थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत बीजीमऊ निवासी अजय कुमार के नाम से गांव में ही तालाब का मत्स्य पालन के लिए पट्टा सितंबर 2022 में हुआ था। उसका लगान भी जमा है। शर्तनामा के लिए अगस्त 2025 में उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है। शुक्रवार शाम गांव रमपुरवा निवासी डोरीलाल वर्मा जबरन तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी बात को लेकर शनिवार देर शाम पट्टाधारक अजय कुमार के चचेरे भाई संतराम (28) और भतीजे राज वर्मा ने डोरीलाल से मछली पकड़ने की बात पूछी तो डोरीलाल गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्षों में डंडे चले। एक पक्ष से संतराम, उसका भतीजा और दूसरे पक्ष से डोरीलाल घायल हो गए। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed