सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Former MLA said: Kuldeep was framed through a conspiracy.

पूर्व विधायक बोले : कुलदीप को साजिश करके फंसाया गया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Former MLA said: Kuldeep was framed through a conspiracy.
विज्ञापन
असोहा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पुरवा से चार बार विधायक रह चुके उदयराज यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उदयराज यादव ने भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर लगे आरोपों को साजिश बताते हुए उन्हें फंसाए जाने की बात कही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
Trending Videos

वायरल हो रहे वीडियाे में रेप पीड़िता की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और उसके फोटो-वीडियो के वायरल होने के संबंध में उदयराज यादव ने कहा कि पीड़िता के समर्थक अपनी बात रख रहे हैं। वहीं कुलदीप सेंगर के समर्थक सही चीजों को सामने ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई घटना सही होती तो कुलदीप सेंगर के साथ उसका कोई वीडियो या क्लिप जरूर होती लेकिन ऐसी कोई क्लिप नहीं है। शायद पूरा जनपद जानता है कि सच्चाई क्या है। किस तरह कुलदीप सेंगर को साजिश के तहत फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद क्या कह रहे हैं, उनको अधिक जानकारी होगी। यह उनके दल का मामला है वह सही कह रहे होंगे। पुरवा के वर्तमान विधायक की ओर से किए जा रहे समर्थन को लेकर पूर्व विधायक ने कहा कि वह कब किसका समर्थन करते हैं, कब कौन उसके लिए अच्छा हो जाता है, कौन खराब हो जाता है, यह पुरवा क्षेत्र के लोग अच्छी तरह से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed