फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Husband and wife consume poison after domestic dispute, critical

Unnao News: पति-पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद खाया जहर, गंभीर

Mon, 11 May 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife consume poison after domestic dispute, critical
सफीपुर (उन्नाव)। सफीपुर के मल्हौली सरदार नगर गांव में रविवार सुबह पति-पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में दंपती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के मल्हौली सरदारनगर गांव निवासी कमलेश (47) का अपनी पत्नी उर्मिला (45) से रविवार सुबह करीब दस बजे घरेलू कामों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में कमलेश ने जहर खा लिया। पति को उल्टियां करते और तड़पते देख उर्मिला ने भी जहर का सेवन कर लिया। दोनों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी और वे अचेत होने लगे।
विज्ञापन

परिजन ने तत्काल उन्हें मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए उन्नाव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed