{"_id":"6a7e1fa7c656fae7e20cfc67","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155691-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार, दो की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा है। उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी अमित पांडेय ने बुधवार को तहरीर देकर बताया था कि उनके खाली घर से मंगलवार रात चोरों ने पीतल का बटुआ सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोरी में शामिल चिलौली गांव के रोशन उर्फ श्रीकांत और शिवकुमार उर्फ टिन्ने पाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार की। पीतल के बर्तनों को बेचने के बात कही। चोरों के पास से पीतल का बटुआ और बर्तन बिक्री के 25 हजार में चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि चोरी में गांव का ही अलेहित उर्फ राकेश भी शामिल था। बर्तनों को लखनऊ के बंथरा कस्बा निवासी दुकानदार शिवम यादव ने खरीदा था।
थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि वादी ने नामजद तहरीर दी थी। दोनों से पूछताछ गई तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की। दोनों को जेल भेजा गया है। चोरी में शामिल तीसरे आरोपी और दुकानदार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।