फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Maize drying on the service road remains even after the farmer's death.

Unnao News: किसान की मौत के बाद भी नहीं हटा सर्विस रोड पर सूख रहा मक्का

Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Maize drying on the service road remains even after the farmer's death.
फोटो-9-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हैबतपुर गांव के सामने सड़क पर सूखता मक्का। संवाद
विज्ञापन


-मक्के पर अक्सर टायर फिसलने से गिरते हैं बाइक सवार
-एक हादसे में घायल किसान की शनिवार को उपचार के दौरान हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन मक्का सुखाने पर रोक नहीं लग पा रही है। इसी मक्का पर फिसली बाइक की चपेट में आकर एक किसान की जान भी जा चुकी है। इसके बाद भी अधिकारी इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

क्षेत्र के किसान बड़े पैमाने पर मक्का सुखाने के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर फैला देते हैं। वाहन फसल को न रौंदे, इसके लिए रोड के बीच में पत्थर आदि भी लगा दिए जाते हैं। अक्सर इनसे टकराकर या मक्के पर पहिया फिसलने से बाइक सवार घायल होते रहते हैं। शुरुआत में थाना बेहटामुजावर और बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने सर्विस रोड से मक्का हटवाई थी लेकिन इसके बाद फिर से किसानों ने सर्विस रोड पर करीब 20 किमी तक मक्का फैला दी थी। दो माह का समय बीत जाने के बाद भी यहां से मक्का नहीं हटाया गया है। इसी मक्का पर फिसली बाइक की चपेट में आकर हैबतपुर निवासी किसान विजय सिंह घायल हुए थे। शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद भी न तो किसानों ने और ना ही पुलिस ने सर्विस रोड मक्का हटाने को लेकर कोई कार्रवाई की, जिससे यहां हर समय हादसे का खतरा बना है। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि सर्विस रोड पर मक्का फैलाना अपराध की श्रेणी में आता है। इसे हटवाने के लिए पुलिस व प्रशासन से कहा जा चुका है। एक बार फिर पुलिस से सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed