फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   More police personnel also come under the scanner following the suspension

Unnao News: निलंबन के बाद और पुलिस कर्मी भी जद में

Mon, 26 Oct 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
More police personnel also come under the scanner following the suspension
उन्नाव। जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक से एटा जिले में सराफा व्यापारी से हुई लाखों की लूट की घटना में चौकी इंचार्ज के निलंबन के बाद अब और पुलिस कर्मी जद में हैं। उनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी निकेत चौधरी की बाइक 21 अक्तूबर को जिला अस्पताल से चोरी हो गई थी। उसी बाइक से बृहस्पतिवार को एटा जिले में सराफा व्यापारी से 56 लाख की लूट हो गई थी। जांच में बाइक उन्नाव की निकलने पर आनन-फानन पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज की थी। एसपी ने जांच कराई थी तो पता चला कि चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह ने न तो सीसीटीवी चेक किए थे और न ही कोई कार्रवाई की थी, इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अभी जांच के दायरे में और भी पुलिस कर्मी हैं। जिन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही बरती, उसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया था, अभी जांच चल रही है। और जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
--
12 घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई बाइक
उन्नाव। जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक से एटा जिले में लूट की घटना के बाद सक्रिया पुलिस ने दही थानाक्षेत्र के शिवनगर मोहल्ला निवासी रवि सविता की बाइक 19 अक्तूबर को सब्जी मंडी के पास से चोरी हो गई थी। इसमें भी पीड़ित प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भटकता रहा लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बाद में एटा में हुई लूट की घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 23 अक्तूबर को पीड़ित को बुलाकर आनन-फानन प्राथमिकी दर्ज की और 12 घंटे में भी उसे बरामद भी कर लिया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि बाइक चोर आसीवन के थाना अटौरा के कुल्हा निवासी नैमिष सिंह उर्फ सूर्यांश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed