{"_id":"6ade59d175b620f9b40edba1","slug":"outbreak-of-infectious-diseases-doctors-and-lab-technicians-lts-not-availableoutbreak-of-infectious-diseases-doctors-and-lab-technicians-lts-not-available-unnao-news-c-221-1-uno1024-160226-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संक्रामक रोगों का प्रकोप, डॉक्टर, एलटी मिले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संक्रामक रोगों का प्रकोप, डॉक्टर, एलटी मिले नहीं
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद आरोग्य मेलों में विशेषज्ञ डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन के न पहुंचने से मरीजों को जांच और इलाज के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिले की सभी 52 पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को 1494 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के 297, श्वास संबंधी बीमारियों के 127, पेट रोग के 149, चर्म रोग के 207 तथा शुगर के 70 मरीज शामिल रहे। बढ़ती संक्रामक बीमारियों के मद्देनजर जांच और विशेषज्ञ परामर्श की मांग बढ़ी है, हालांकि कई केंद्रों पर डॉक्टर व स्टाफ नहीं पहुंचे।
चमियानी पीएचसी में जून माह से लैब टेक्नीशियन का पद रिक्त है। जिससे मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा। लंबे समय से अनुपस्थित चल रही रूपपुर चंदेला पीएचसी की डॉ. नंदिनी रविवार को भी मेले में नहीं शामिल हुई।
विज्ञापन
इससे यहां पहुंचे मरीज इलाज के लिए फार्मासिस्ट पर निर्भर रहे। सीएमओ डॉ. एके शर्मा ने बताया कि लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए शासन से पत्राचार किया गया है। वहीं, रूपपुर चंदेला में तैनात डॉक्टर के लंबे समय से अनुपस्थित रहने की जानकारी मिल रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। बुखार व संक्रामक बीमारियों के बढ़े मरीज
मेले में मलेरिया की 89 जांचें हुई, हालांकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई शून्य रहा। कोविड हेल्प डेस्क पर 251 मरीजों को देखा गया, जबकि एंटीजन टेस्ट एक भी नहीं किए गए। नेत्र रोग के 36, लिवर रोग के 21, टीबी के 14, एनीमिया के 14, बीपी के 54 तथा एएनसी के 18 मरीज को इलाज दिया गया। मेले में आठ कुपोषित बच्चों को भी उपचार दिया गया। आयुष्मान कार्ड 49 लाभार्थियों के बने। तंबाकू सेवन संबंधी परामर्श 119 लोगों को दिया गया, जबकि अन्य बीमारियों के 544 मरीज पहुंचे।