{"_id":"69e9213830da7916120b9a3e","slug":"private-bus-collides-with-hydra-four-people-including-a-passenger-injured-unnao-news-c-12-knp1061-1498355-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाइड्रा से टकराई निजी बस, एक यात्री सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाइड्रा से टकराई निजी बस, एक यात्री सहित चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-4- घटनास्थल पर हाइड्रा से टकराकर खड़ी क्षतिग्रस्त बस। स्रोत: पुलिस।
हाइड्रा सवार तीन घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
आगरा एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे हाइड्रा को ओवरटेक करने के दौरान घटना
संवाद न्यूज एजेंसी गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। दिल्ली से 35 यात्रियों को लेकर देवरिया जा रही निजी बस आगरा एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास हरियाणा से वाराणसी जा रहे हाइड्रा मशीन से भिड़ गई। बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में बस सवार यात्री, हाइड्रा चालक सहित चार लोग घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हाइड्रा में बैठे तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रतापगढ़ जिले के थाना रानीगंज के गांव जरियारी निवासी चालक अर्पित सिंह कृष्णा कंपनी की निजी बस से 35 यात्रियों को लेकर दिल्ली से देवरिया जा रहा था। मंगलवार रात 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास चालक आगे चल रहे हाइड्रा को ओवरटेक करने लगा तभी हाइड्रा के चालक ने बस को दाहिनी ओर मोड़ दिया इससे तेज रफ्तार बस हाइड्रा से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई।
इस दौरान बस में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। घटना में बस में बैठे देवरिया जिले के थाना लारबाजार के हाटा गांव निवासी सुनील पटेल (35) पुत्र दयानंद पटेल घायल हो गए। हाइड्रा चालक देवरिया जिले के थाना बनकटा के दृगपुरा गांव निवासी कृष्णा (23) पुत्र संतोष कुशवाहा, उसी में बैठे थाना लारबाजार के गांव खेमादेई निवासी अनिल कुशवाहा (35) और चंदौली जिले के थाना सैयदराजा के गांव जेवरियाबाद निवासी विशाल कुमार (28) पुत्र परमेश्वरराम घायल हुए हैं। यूपीडा की टीम ने पीआरवी की सहायता से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने हाइड्रा सवार तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त हाइड्रा और बस को क्रेन की सहायता से एक्सप्रेसवे से बाहर हटाया गया। यात्रियों को उसी कंपनी की दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया।
यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी शशिकांत मिश्रा ने बताया कि ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बस हाइड्रा से टकराई थी। बस का एक यात्री और हाइड्रा के चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। हाइड्रा में बैठे तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X