{"_id":"69e920c55956f357930c6595","slug":"the-woman-was-raped-and-then-murdered-by-hitting-her-on-the-head-five-times-unnao-news-c-221-1-uno1001-149132-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुष्कर्म के बाद सिर पर पांच वार कर की गई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुष्कर्म के बाद सिर पर पांच वार कर की गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-24- हत्यारोपी उमेश गौड़। संवाद
फॉलोअप
- हत्यारोपी बोला-एक साल से थी नजदीकी, संबंध उजागर करने की धमकी देकर हजारों रुपये लिए
-लगातार रुपयों की बढ़ती जा रही थी मांग, इसलिए ऊबकर उठाया यह कदम, हत्यारोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। कस्बे के एक मोहल्ले से तीन दिन से लापता 55 वर्षीय महिला का शव मिलने की घटना में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डंडे से हमले में खोपड़ी में पांच फ्रैक्चर मिले हैं। स्लाइड भी बनाई गई है। शव के पास मिले शराब के पाउच के बारकोड से शराब की दुकान और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंगलवार देर रात पुलिस हत्यारोपी के घर तक पहुंची और गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने महिला से एक साल से नजदीकी होने और बदनाम करने की धमकी देकर लगातार रुपयों की बढ़ती मांग से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की बात बताई है। सफीपुर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी 55 साल की महिला रविवार 19 अप्रैल की शाम घर से बिना बताए निकली थी। मंगलवार सुबह गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर बाग में उसका शव मिला था। शव के पास एक डंडा, डिस्पोजल गिलास, शराब का खाली पाउच और मृतका के चप्पल मिले थे। शराब के पाउच के बारकोड से पुलिस ने उस शराब ठेके का पता लगाया जहां से उसे खरीदा गया था।
शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिला ने शराब खरीदी थी। उसके साथ बाइक में एक युवक भी नजर आया। पुलिस को पता चला कि युवक पास के निहालपुर गांव का उमेश गौड़ है। शराब ठेके से पहले एक अन्य कैमरे की फुटेज में वह महिला को बाइक में बैठाकर ले जाते दिखा।
एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपी उमेश ने बताया कि वह कस्बे में एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन है। महिला से उसकी मुलाकात एक साल पहले हुई थी। बाद में नजदीकी बढ़ गई और दोनों अक्सर साथ में शराब भी पीते थे। बाद में अवैध संबंधों की बात उजागर करने और प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजने की धमकी देकर वह अक्सर रुपये और शराब मांगती रहती थी।
हत्यारोपी के अनुसार पहले वह 100-200 रुपये मांगती थी लेकिन बाद में एक हजार रुपये से कम नहीं लेती थी और न देने पर सभी को अवैध संबंधों की जानकारी देने की धमकी देती। इसी से परेशान होकर उसे बहाने से बुलाकर बाग में डंडे से हमला कर हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि हत्यारोपी उमेश को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।
हत्या से पहले शराब पिलाकर पीटा था
हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को वह एक मांगलिक कार्यक्रम में सफीपुर में था तभी वह महिला पहुंची और शराब के लिए रुपये मांगे। उसे रुपये दे दिए। कुछ देर बाद वह फिर आई और एक हजार रुपये और मांगे। न देने पर धमकाने लगी। इससे परेशान होकर उसकी हत्या की साजिश रची और शराब पिलाने के बहाने ले गया। शराब पिलाने के बाद उसे पीटा फिर डंडे से वार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी विवाहित है और दो बच्चों का पिता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X