{"_id":"69e9219816d94a2f6e0f5943","slug":"48-patients-admitted-with-diarrhea-and-dehydration-in-a-week-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149156-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हफ्तेभर में डायरिया और डिहाइड्रेशन के 48 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हफ्तेभर में डायरिया और डिहाइड्रेशन के 48 मरीज भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो नंबर-29, 30
गर्मी का कहर...जिला अस्पताल में न विशेष वार्ड बना और न ही ओआरएस कॉर्नर
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लगातार बढ़ रहा तापमान बुधवार को 40 डिग्री के पार हो गया। लोग डायरिया और डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। एक सप्ताह में 48 ऐसे मरीज गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। सीएचसी और पीएचसी का भी यही हाल है। वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में हीट वेव वार्ड और ओआरएस कॉर्नर नहीं बनाए जा सके हैं।
जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार से पीड़ित रोजाना 25 से 30 बच्चे रोजाना ओपीडी में आ रहे हैं। वहीं, डॉ. कौशलेंद्र चंद्र ने बताया कि प्रतिदिन 20 से 25 वयस्क भी बुखार का इलाज कराने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए कार्डियोलॉजी छह बेड का एक वार्ड जल्द ही बनाया जाएगा। यह वार्ड तीन से चार दिन में शुरू हो जाएगा। डायरिया और डिहाइड्रेशन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दवा वितरण कक्ष , ओपीडी गैलरी और इमरजेंसी वार्ड में ओआरएस कॉर्नर भी बनाए जाएंगे। मरीज के साथ ही उनके साथ आए तीमारदार भी इनका उपयोग कर सकेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X