फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Proposal for dredging to stop erosion of Ganga

Unnao News: गंगा की कटान रोकने को ड्रेजिंग का प्रस्ताव

Mon, 11 May 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Proposal for dredging to stop erosion of Ganga
फोटो-9-हिंदूपुर में गंगा नदी के पास निरीक्षण करते विधायक, एसडीएम व अ​धिकारी। संवाद
फतेहपुर चौरासी। गंगा की बदली धारा से कटान की चपेट में आए कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग और भविष्य में प्रभावित होने वाले गांवों को बचाने के लिए बांगरमऊ विधायक ने उपजिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान नदी किनारे जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। नदी की बदली धारा को परिवर्तित करने के लिए ड्रेजिंग (खुदाई से गंगा में जमी रेत को हटाना) का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी के बद्रीपुरवा गांव के पास से गंगा की धारा उन्नाव की तरफ मुड़ गई है। वहीं कहीं-कहीं पर मुख्य धारा उपधारा में बदलकर दो भागों में बंट गई है। इसके चलते पिछले साल बाढ़ के दौरान कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग कट गया था। धारा बदलने से पानी आबादी की ओर आने की संभावना बढ़ गई है, जिससे गांवों के लोगों की खेतिहर भूमि व मकानों के गंगा में समाने की आशंका है। रविवार को विधायक श्रीकांत कटियार ने उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुबोध कुमार और अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग दीपक यादव के साथ कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों के साथ हिंदूपुर से सरैंयाघाट तक का जायजा लिया। इसके बाद चौपाल में प्रधान लक्ष्मीनारायण, रोशन, विजय शंकर यादव, विनोद, रामबाबू, रामशंकर आदि से जानकारी ली। प्रधान व ग्रामीणों ने बताया कि गंगा नदी में गहरी खुदाई कराकर ही धारा को पूर्ववत किया जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांव हिंदूपुर से कटान तक बचे सुरक्षित मार्ग पर दोनों तरफ बोल्डर (पत्थर) लगाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

इंसेट-1
मतलबपुर जुलहा से राधनघाट तक तीन किमी क्षेत्र में कराई जाए खोदाई
ग्रामीणों ने बताया कि गंगा में कई जगह रेत के टीले खड़े हो गए हैं। इसलिए पानी सीधे न निकलकर दो धाराओं में बंट गया है। इससे एक धारा उन्नाव की तरफ आ गई है। इससे बचाव के लिए करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में गहरी खुदाई कराकर रेत हटाई जाए। तब कहीं जाकर पानी पुरानी धारा से ही निकल पाएगा। इसके अलावा मार्ग के किनारे पत्थर लगने से कटान की संभावना कम हो जाएगी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुबोध कुमार ने बताया कि गंगा की धारा बदली है। इसलिए ड्रेजिंग कराने पर सहमति बनी है। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर काम कराया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद, पूर्व प्रधान गोविंद पांडेय और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed