फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sleeper bus climbed onto the divider after crashing.

Unnao News: टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई स्लीपर बस

Thu, 13 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus climbed onto the divider after crashing.
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ढुलौआ गांव के पास आज चालक को झपकी आने से एक स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा गई। बिहार से राजस्थान जा रहे 55 यात्री इस हादसे में सुरक्षित बच गए, हालांकि बस का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन



यह बस बिहार के समस्तीपुर से राजस्थान के उदयपुर जा रही थी। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र में चालक को झपकी आ गई। जिसके बाद बस हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटाया। इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि चालक सत्यगुरु को झपकी आने से यह हादसा हुआ। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed